
बीकानेर ओकिनावान श्योरिन रियू कराते डो इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बीकानेर शाखा के 15 खिलाड़ीयों ने ब्लैक बैल्ट प्राप्त किया। संस्था के आयोजन सचिव सेंसई विवेक अग्रवाल ने बताया की बीकानेर मुख्यालय में आयोजित विशेष शिविर में टेक्निकल डायरेक्टर सेंसई रियाजुद्दीन अंसारी द्वारा खिलाड़ीयों को ब्लैक बैल्ट दिये गये जिसमें राजेन्द्र सुथार, अरुण कुमार, रिशिका नाथावत, जिविका मीणा, जितेन्द्र कारवा, सोनल पुनिया, कुशं शर्मा, शुभम साहु, भव्या, दर्शिता शर्मा, विधि यादव, मयंक यादव, हिमांशु यादव, प्रिया एवं श्रेया को प्रथम डेन ब्लैक बैल्ट दिया गया। विशेष सेमिनार व प्रशिक्षण शिविर में सभी खिलाड़ीयों को भारत सरकार व राजस्थान ओलम्पिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र दिया।














