Bikaner Live

soni

रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता के विजेता शुक्रवार को होंगे पुरस्कृत

खेल लेखक और समीक्षक झंवरलाल व्यास ‘रंगीला’की स्मृति में 28 और 29 दिसंबर को आयोजित 18वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को शुक्रवार सायं 4:15 बजे लक्ष्मी नारायण रंगा सृजन सदन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक एड. जुगल किशोर व्यास ने बताया कि खेल लेखक रंगीला की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश शर्मा करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मुरारी लाल मीणा मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया किदो दिवस दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान लगभग 200 शातिरों ने भागीदारी निभाई थी।
प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में मानवेंद्र सिंह, जूनियर वर्ग में उदय सेठी, सीनियर वर्ग में बीएल प्रजापत तथा महिला वर्ग में अन्वेषा व्यास विजेता रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक वर्ग में छह स्थान प्राप्त करने वाले शातिरों के अलावा सर्वश्रेष्ठ बाल, महिला और वरिष्ठ शातिर को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Picture of Dau Lal Kalla

Dau Lal Kalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!