Bikaner Live

किसान क्रेडिट कार्ड धारक ऋणी कृषकों के लिए रबी फसलों के बीमा की तिथि 15 जनवरी तक बढ़ाई,
soni

कुल बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम किसानों को करना होगा जमा


बीकानेर, 5 जनवरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी-2024 के लिए जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी अधिसूचित है। संयुक्त निदेशक कृषि कैलाश चौधरी ने बताया कि कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार केसीसी धारक ऋणी किसानों के लिए बीमा की तिथि 15 जनवरी तक के लिए बढ़ाई गयी हैं। केसीसी धारक ऋणी कृषक रबी फसलों का बैंक के माध्यम से बीमा करवा सकेगे जिन्होंने केसीसी खाता 31 दिसम्बर 2024 से पहले सेक्शन या रिन्यूअल करा लिया है।
कृषि अधिकारी मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले के किसान जौ, चना, गेंहू, मेथी, जीरा, तारामीरा व इसबगोल फसल के बीमा करवा सकते हैं। जिनकी बीमित राशि व प्रीमियम राशि विवरण इस प्रकार है
*फसल बीमित राशि रू. प्रीमियम राशि रु*
जौ          44689            625
चना        47750            716
जीरा       83530            4176
ईसबगोल 68114           3405
मेथी        62103            3105
सरसों      67525           1012
तारामीरा  31594           473
गेंहू          55207           828
प्रीमियम राशि का भुगतान कर बीमा इच्छुक किसान करवा सकते हैं। इच्छुक किसान अंतिम दिनांक का इंतजार किए बिना अपनी फसलों का बीमा करवाएं।
गहलोत ने बताया कि फसल बीमा योजना की ओर अधिक जानकारी के लिए  एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी व्हाट्सएप नंबर 7065514447 बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 14447 पर संपर्क कर सकते हैं तथा नजदीकी कृषि कार्यालय में बीमा कंपनी प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं ।

Picture of Dau Lal Kalla

Dau Lal Kalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!