Bikaner Live

महिला से मोबाइल छीनने वाले दो लड़कों को मोहल्ले वालों ने पकड़ा, पुलिस के हवाले किया

बीकानेर जस्सूसर गेट के बाहर दुर्गा माता मंदिर के पास आज सायं एक महिला से मोबाइल छीनने की कोशिश करने वाले दो लड़कों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि दोनों लड़के नाबालिग हैं।

मंजू देवी सारस्वत, जस्सूसर गेट बाहर रजनी हॉस्पिटल के पीछे रहने वाली ने बताया कि वह पैदल रांकावत भवन की ओर जा रही थीं, फोन पर बात करते हुए रास्ते पर चल रही थीं। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लड़के आए और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान उनकी बाइक अनबैलेंस हो गई और दोनों लड़के बाइक से गिर पड़े।

घटना के बाद लड़के अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन मंजू देवी और मोहल्ले वालों की सतर्कता और हिम्मत से उन्हें पकड़ लिया गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़कों को थाने ले गई।

आए दिन हो रही हैं छिनाझपटी की घटनाएं
यह क्षेत्र लगातार छिनाझपटी की वारदातों से परेशान है। मंजू देवी की साहसिक प्रतिक्रिया ने यह साबित किया कि सतर्कता और साहस से अपराधियों को रोका जा सकता है।

पुलिस की कार्रवाई जारी
खबर लिखे जाने तक इस मामले में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने नाबालिगों और उनकी बाइक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि नागरिकों की सतर्कता और पुलिस के त्वरित हस्तक्षेप से अपराधों को रोका जा सकता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!