Bikaner Live

गीता ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार जसरासर एवं नोखा स्कूलों में वितरण किए

नोखा। मानव प्रबोधन प्रन्यास श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर द्वारा आयोजित गीता ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार जसरासर एवं नोखा स्कूलों में वितरण किए गए। नोखा प्रभारी पवन चांडक ने बताया कि आज फर्स्ट स्टेप इंग्लिश स्कूल, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुथारों का बास, श्री ओम इंग्लिश पब्लिक स्कूल, नोखा, एवं के. आर.पब्लिक स्कूल जसरासर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आज 75 विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप 23 स्कूल बैग, रजिस्टर,कॉपी एवं पेन दिए गए। चारों स्कूलों को अभिनंदन पत्र एवं 80 गुरुजनों को सम्मान स्वरूप पेन भेंट किए गए। इसमें गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति शाखा नोखा के इंदरचंद मोदी, राजकुमार पारीक, बजरंग पंचारिया, जसरासर से इंदरचंद तिवाड़ी सम्मिलित हुए। सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने पवन चांडक को पुरस्कारों के लिए मानव प्रबोधन प्रन्यास, बीकानेर को धन्यवाद दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post