Bikaner Live

गीता ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार नोखा व रोड़ा के स्कूलों में वितरण

नोखा। मानव प्रबोधन प्रन्यास श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर द्वारा आयोजित गीता ज्ञान परीक्षा के पुरस्कार नोखा व रोड़ा के स्कूलों में वितरण किए गए। नोखा प्रभारी पवन चांडक ने बताया कि 26 जनवरी के शुभ अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रोड़ा के वार्षिक उत्सव और श्री नामदेव सिनियर सेकेंडरी स्कूल नोखा में गणतंत्र दिवस समारोह पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। आज 95 विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप 26 स्कूल बैग, रजिस्टर, मिल्टन बोतल, कॉपी एवं पेन दिए गए। दोनों स्कूलों को अभिनंदन पत्र एवं 50 गुरुजनों को सम्मान स्वरूप पेन भेंट किए गए। इस अवसर पर नोखा तहसीलदार चंद्रशेखर जी टॉक का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।इस शुभ अवसर पर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति शाखा नोखा के इंदरचंद मोदी, रामदयाल गहलोत, धर्मेंद्र गहलोत, अनुज चांडक  सम्मिलित हुए। सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने पवन चांडक को पुरस्कारों के लिए मानव प्रबोधन प्रन्यास, श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर को धन्यवाद दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!