Bikaner Live

प्रयागराज श्री बालाजी सेवा धाम शिविर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन



कथा में एक दिवसीय श्री राम कथा का रसपान कराया

प्रयागराज/नोखा। प्रयागराज महाकुम्भ में श्री बालाजी सेवा धाम शिविर मुक्ति मार्ग सेक्टर 16 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के आठवें दिन सोमवार को व्यास पीठ से श्री बालाजी सेवा धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर आचार्य श्री बजरंग दास जी महाराज ने पंडाल में उपस्थित श्रोताओ के इच्छा जाहिर करने अनुसार एक दिवसीय श्री राम कथा का रसपान कराया। भगवान राम की महिमा का व्यख्यान करते हुए कहा कि राम की महिमा अपरम्पार है। राम खुद कह गए राम से बड़ा राम का नाम। तो जो बात स्वयं राम कह गए वो कैसे गलत हो सकती है। दरअसल, जीवन का आधार ही राम नाम है। हर जगह राम नाम की महिमा का गुणगान है। राम सिर्फ एक नाम नहीं है। राम नाम सबसे बड़ा मन्त्र है। राम नाम की महिमा तो ये है की सदाशिव भोले शंकर भी राम नाम जपते रहते हैं। इसी नाम का वो हर प्रहर जाप करते रहते है। संसार चल ही राम नाम से रहा है। सूर्य, चन्द्रमा, अग्नि, वायु सभी में जो शक्ति है वह राम नाम में समाहित है। राजा राम सीता राम जैसे कई अनेक सुन्दर सुन्दर भजनो की प्रस्तुति दी।
महाराज श्री ने कहा की व्यक्ति को अपना एक ईस्ट अवश्य रखना चाहिए आप चाहिए किसी भी देवी देवता को मानते हो पर आपका ईस्ट मजबूत होना चाहिए। और कहा की सभी सभी देवी देवताओ का मूल भगवान विष्णु है तो आप तो नारायण नारायण जपते रहे।  महाराज श्री ने गुरु की महिमा का भी व्यख्यान किया। कथा के उपरांत सभी भक्तजनों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!