Bikaner Live

अकेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी रामकिशन जी पंचारिया पंचतत्व में विलीन

नोखा। तहसील परिसर स्थित अकेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक पुजारी रामकिशन जी पंचारिया का बुधवार को रात्रि में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज बिकासर के श्मशानघाट में किया गया। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए सैकड़ों भक्तों की भीड़ जुटी थी। सैकड़ों भक्तो सहित परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी। शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे लोगों ने पुजारी रामकिशन जी पंचारिया के निधन को नोखा के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। अर्केश्वर महादेव मंदिर में भगवान महादेव की हर रोज सांय पूजा करने वाली टीम अकेश्वर महादेव परिवार के व पक्षिक प्रदोष के दौरान पूजा करने वाली टीम के अधिकांश सदस्यों ने शव यात्रा में सामिल होकर गमगीन मुद्रा में श्रद्धाजली दी। बीकासर ग्रामीणों ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात: केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने किए लोकार्पण व शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!