Bikaner Live

श्रीराजरतन बिहारी जी मंदिर के आगे चंग की थाप पर खंजर क्लब द्वारा फाग उत्सव का आगाज

बीकानेर। बीकानेर शहर के प्रसिद्ध ठाकुर जी मंदिर श्रीराजरतन बिहारी जी के आगे गुरुवार की शाम को चंग वादक खंजर क्लब द्वारा विधिवत रूप से चंग की थाप पर फाग उत्सव का आगाज किया गया। इस अवसर पर खंजर क्लब के अध्यक्ष घनश्याम सोलंकी ने बताया कि क्लब सदस्यों ने चंग पर होली गीतों का गायन किया गया। जिसमें क्लब सदस्यों ने पारम्परिक रूप से धमाल गीत ,गढ़ में राज भवानी, घूंघट खोल दे, लक्ष्मणजी रे बाण लग्यों, देवर म्हारो रे सहित कई धमाल गीत प्रस्तुत किए। युवक किसना डांसर ने मेहरी स्वांग पात्र के माध्यम से राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य दुर्गा शंकर रंगा, सतीश गहलोत, बांसुरी वादक प्रेम कुमार, आसूराम सोलंकी , कैलाश तंवर, प्रमोद गहलोत, विजय शंकर गहलोत, अनिल कुमार गुप्ता, विनोद पंवार , किसन सोनी एवं अलगोजा वादक मनोज प्रजापत आदि मौजूद थे।
⬇️

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!