नोखा – एग्रीस्टैक योजना के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री कैंप का गुरुवार से शनिवार ग्राम पंचायत साधूना में आयोजन किया गया। कैंप में किसानों की फार्मर रजिस्ट्रेशन आईडी जारी की गई तथा इसके साथ ही चिकित्सा विभाग द्वारा ओपीडी जांच व पशुपालन विभाग द्वारा मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशु बीमा किया गया। उक्त कैंप में 362 किसान फॉर्मर रजिस्ट्रेशन आईडी से, 60 व्यक्ति ओपीडी जांच व 158 पशु बीमा से लाभान्वित हुए।


3 तीन दिन चले इस कैंप में भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी हल्का, कृषि पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के साथ-साथ ईमित्र संचालक ने उपस्थित रहकर कार्य किया। अब 24 से 26 फरवरी तक ग्राम पंचायत काहिरा, बंधडा व हिम्मटसर में इन कैंप का आयोजन होगा, आम नागरिक इन कैंपों में विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।













