Bikaner Live

बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन का चार दिवसीय व्यापार बंद का आव्हान
soni



बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन ने राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ जयपुर के आव्हान पर राज्य में विभिन्न मांगों को रखते हुए 23 फरवरी से 26 फरवरी तक अपनी मीलें बंद रखने का आव्हान किया है | बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल ने बताया कि कोरोना काल में लगाए गये कृषक कल्याण फीस को समाप्त करवाने तथा आम आदमी की दाल-रोटी दलहन व गेंहूं पर मंडी शुल्क को कम करवाने व दुसरे राज्यों की उपज को राज्य में लाने पर लगाए जाने वाले मंडी शुल्क को पडौसी राज्यों की तर्ज पर समाप्त किये जाने तथा साथ ही वह मांगें भी जो राजस्थान खाद्य पदार्थ संघ के मांग पत्र में शामिल हो | राज्य सरकार से इन सभी मांगों को पूरी करवाने के लिए बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएसन के सभी सदस्य व्यापार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन करेंगे |

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!