Bikaner Live

नगर निगम का वर्ल्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट के साथ हुआ एमओयू
soni


बीकानेर को चाइल्ड फ्रेंडली सिटी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बीकानेर नगर निगम और वर्ल्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट के मध्य एमओयू किया गया। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की पहल पर चिल्ड्रन फेस्टिवल के दौरान यह एमओयू किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर के अलावा महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष आदि मौजूद रहे। एमओयू होने से आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए फ्रेंडली बनाने, पार्कों और रोड साइड्स को बच्चों के लिए उपयोगी और शिक्षाप्रद उपयोग योग्य बनाने का तकनीकी सहयोग मिलेगा। इंस्टीट्यूट द्वारा अभियंताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चाइल्ड फ्रेंडली गतिविधियों से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा और इंस्टीट्यूट से जुड़े अन्य शहरों की बेस्ट प्रैक्टिसेज सांझा की जाएगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!