Bikaner Live

सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में लगाए गए चुग्गा पात्र

22 फरवरी 2025 को सेवा परमो धर्म टीम परमार्थ द्वारा पक्षियों के लिए निःस्वार्थ सेवा भावना से किए जा रहे कार्यों की निरंतरता में राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय, बीकानेर परिसर में विभिन्न स्थानों पर 11 चुग्गा पात्र स्थापित किये गए।
सेवा परमो धर्म टीम परमार्थ के श्रवण सोनी, अशोक सोनी, राजेश सोनी व द्वारकाप्रसाद सोनी के सहयोग से महाविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्यों एवं छात्राओं ने महाविद्यालय में चुग्गा पात्र स्थापित किये।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मोनिका खेत्रपाल ने पक्षियों के लिए सेवा परमो धर्म टीम परमार्थ के सम्पूर्ण बीकानेर सहित देश विदेश तक निःशुल्क चुग्गा पात्र संचालित करने की इस मुहिम की भूरी भूरी सराहना की तथा छात्राओं को इस पुनीत कार्य से प्रेरणा लेने का आग्रह भी किया। वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मंजू मीणा, प्रो. नीरू गुप्ता, प्रो. हनुमानमल देवड़ा व प्रो. उज्ज्वल गोस्वामी ने भी इस संस्था की सेवा भावना की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. हेमेन्द्र अरोड़ा, डॉ विजयलक्ष्मी शर्मा, डॉ श्रीकांत व्यास, डॉ सीमा व्यास, डॉ अमृता सिंह व डॉ आशुतोष सोनी सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे। अंजलि सोनी, कृतिका सुथार, दीपशिखा सोनी, केतकी व्यास, सरिता, जागृति गहलोत, मुस्कान पुरोहित, हितैषी शर्मा, अंशु ओझा, मिताली पुरोहित, पायल सोनी व मनीषा सुथार आदि छात्राओं ने सेवा परमो धर्म टीम परमार्थ से प्रेरणा लेकर चुग्गा पात्र स्थापित किये। अंत में समस्त संकाय सदस्यों व छात्राओं ने चुग्गा पात्रों को नियमित रूप से भरने व देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
इको क्लब प्रभारी प्रो. रेनू बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे जैव विविधता को बचाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया तथा इको क्लब के महाविद्यालय परिसर को ग्रीन व क्लीन रखते हुए और जैविक संरक्षण के उद्देश्य की सफलता की ओर अग्रसर बताया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post