
नन्दलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि भवन में गो सखा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस आयोजन में वर्षों से गायों की सेवा करने वाले गौशालाओं के संचालक और भामाशाहों को सम्मानित किया गया । संस्था के सदस्यों श्री राजेंद्र जी जोशी, श्री राजेश जी चूरा व देव किशन चांडक (देवश्री ) द्वारा भव्य सम्मान के लिए ह्रदय से आभार।
छोटी काशी बीकानेर में गौ भक्तो के इस सराहनीय कार्य में जाने मने भामाशाह और संतो का सानिध्य रहा।
गौ धन मित्र ट्रस्ट आपका आभारी है । ट्रस्टी अध्यक्ष – महेंद्र जोशी













