
नोखा। यहां राजकीय जिला चिकित्सालय नोखा में 21 मार्च, शुक्रवार को राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत डॉ. अर्जुन कुमावत ने मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को दांतों से संबंधित सभी जानकारियां दीं। डॉ. सुनील खत्री ने दांतों की सफाई, मसूड़ों की बीमारियों के लक्षण व उपचार, तथा ब्रश करने की सही तकनीक की जानकारी दी। इसके अलावा, मुख के कैंसर के लक्षण एवं उपचार के बारे में भी जागरूक किया गया।
इसी दिन, चिकित्सालय में हर शुक्रवार को आयोजित होने वाले परिवार कल्याण शिविर के तहत 16 महिलाओं की नसबंदी की गई।













