Bikaner Live

मदान मार्केट में गैस सिलेंडर ब्लास्ट

शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गौरी मार्केट की एक अंडर ग्राउंड दुकान में गैस सिलेंडर फटने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर फटने से दुकान की छत ढह गई। जिससे चार से पांच लोग घायल हुए है, खबर लिखे जाने तक तीन लोगों को मलबे से निकाल अस्पताल जाया गया है। वहीं, दो से तीन व्यक्तियों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर बिग्रेड व अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए, जो राहत कार्य में प्रशासन का हाथ बंटा रहे हैं। साथ ही जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!