Bikaner Live

आनंद आश्रम में अखिल भारतीय सोहमं महामंडल के पीठाधीश्वर स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज का प्रवचन

दिनांक 7.5.2025 बीकानेर के रानी बाजार स्थित आनंद आश्रम में अखिल भारतीय सोहमं महामंडल के पीठाधीश्वर स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज का प्रवचन हुआ। प्रवचन में महाराज जी ने वर्तमान समय में सभी सनातनी धर्मावलंबियों को एकजुट होकर राष्ट्र हित में योगदान देने व हमारे ऋषि मुनियों की परंपराओं को अपने जीवन में शामिल करने पर बल दिया। इस के अलावा महाराज श्री ने गौ माता की सेवा करने व पर्यावरण संवर्धन पर अपने विचार रखें व लोगों को इनको बचाने का संदेश दिया। महाराज जी ने कहा कि सनातनी संस्कृति को बचाने के लिए जो भविष्य की पीढ़ी है उसको सत्संग में जरूर जरूर लेकर आना चाहिए जिससे कि वह सनातनी शिक्षा के महत्व को जान सके।
स्वामी नवलराम जी ने अपने संबोधन में कहा कि संसार में ऐसा कोई कार्य नहीं है जो सत्संग के बिना संभव हो सकता है।
रोहतक से पधारे हुए स्वामी प्रणवानंद जी महाराज ने मानव जीवन के लक्ष्य व प्रणाम के महत्व को बताया।
ब्रह्मचारी अरुण स्वरूप जी महाराज ने अपने संबोधन में कृष्ण सुदामा की लीलाओं में मित्र के प्रति त्याग की भावनाओं को प्रस्तुत किया।
आनंद आश्रम के युवा श्री गोपाल दास जी महाराज ने संतसंग में सत्य का बोध होता है इससे परम आनंद की प्राप्ति होती है पर अपने विचार रखे।
प्रवचन का कार्यक्रम अगले दो दिनों तक साइंस 4:30 बजे से 7:00 बजे तक इसी तरह जारी रहेगा।
आज के कार्यक्रम में श्रीमान अशोक जी डागा व श्रीमान गजानंद जी अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
आनंद आश्रम के संत श्री रामपाल जी महाराज ने सभी आए हुए महानुभावों का स्वागत किया व धन्यवाद प्रेषित किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!