Bikaner Live

*जीएसएस फीडर की रखरखाव पेड़ों की छंटाई के नाम पर विद्युत आपूर्ति बाधित कर जनता के साथ धोखा*

बीकानेर दिनांक 3 जून 2025 को एक शिष्ट मंडल पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद शिवनारायण जोशी के नेतृत्व में बीकानेर की जनता के साथ जीएसएस फीडर के रखरखाव पेड़ों की छंटाई एंव मेंटिनेश के नाम पर विद्युत आपूर्ति बाधित कर जनता के साथ धोखा हो रही मांग को लेकर मैनेजर सुरेंद्र चौधरी एंव मुरलीधर किराडू का घेराव कर समस्या से अवगत करवाया
और बताया कि कल शाम 6:00 बजे से लेकर रात 1:00 बजे तक लाइट की आपूर्ति सोनगिरी वेल से लैकर जगमोहन कुआं कसाईबारी मीट मार्केट रोड तक लाइट बाधित रही इसकी शिकायत हेल्पलाइन जयपुर एवं ए.ई.एन.से बार-बार की गई जयपुर हेल्पलाइन से यही जवाब मिला रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है ए.ई.एन.ने भी यही कहा कहीं जगह ट्रांसफार्मर में आग लग गई है कार्य चल रहा है जबकि मैं स्वयं मकसूद अहमद पूर्व महापौर बीकानेर इस एरिया में छह ट्रांसफार्मर है खुद मोटर साइकिल पर मौके पर गया तो वहां पर कोई भी टीम रात 12.00 बजे तक कार्य करते हुए नजर नहीं आई
मैंने तुरंत ए.ई.एन को फोन किया मुझे बताएं आपकी टीम कहां पर काम कर रही है मैनेजर सुरेंद्र चोधरी ने रात को फोन नहीं उठाया ए.ई.एन.ने मुझे कोई जवाब नहीं दिया
फिर मेने इनको व्हाट्सएप पर मैसेज किया तब जाकर के इन्होंने 12:00 बजे रात काम शुरू किया
मैं जनता से निवेदन करना चाहता हूं कि एक जन् प्रतिनिधि के साथ झूठ बोला जा सकता है तो आम आदमी के साथ क्या होगा आप जागरूक रहे और यह ध्यान रखें विद्युत आपूर्ति के वक्त कार्य हो रहा है या नहीं
शिवनारायण जोशी और मकसूद अहमद ने कहा जो पुराने ट्रांसफार्मर लगे हुवे हे उनकी मेंटिनेंश की या बड़े नये ट्रांसफार्मर लगाया जाए
मैनेजर ने रात की हुई घटना की की जांच एवं ट्रांसफार्मरो की मेंटिनेश करवाने का आश्वासन दिया शिष्ट मंडल में लालचंद पुरोहित, संजय जोशी, भेरू रतन पारीक, मदन गहलोत, सन्जू नेता, पार्षद रमजान कच्छावा, मोहम्मद अयूब सुलेमानी,मोहम्मद अरमान शकील स्टार रियाज सुलेमानी आदी शामिल थे!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!