Bikaner Live

माली सैनी संस्थान में युवा एवं महिला नेतृत्व को मिली नई जि़म्मेदारी


बीकानेर। माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान द्वारा समाज में नई ऊर्जा और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी के मार्गदर्शन  में युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के लिए नई नियुक्तियाँ की गई है। चौपड़ा बाड़ी से मुरली देवड़ा, भीनासर से बजरंग सांखला, चौतीना कुआं से महेश तंवर तथा केशराव कुआं महिला इकाई से नीलम तंवर को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि युवाओं और महिलाओं को आगे लाकर संस्थान समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में कार्य कर रहा है। यह नियुक्तियाँ समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!