Bikaner Live

श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति बीकानेर

श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति
बीकानेर

                         दिनांक 05.06.2025            


                   

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में 6 जून को निर्जला एकादशी का मेला भरेगा -तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर में दिनांक 6 जून,वार शुक्रवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर विशाल मेला लगेगा।
श्री लक्ष्मीनाथ मन्दिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि समिति द्वारा 6 जून शुक्रवार को प्रातः 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए लाइन में दर्शन करवाने की व्यवस्था, शीतल जल- शर्बत सेवा, फ्री में जूता चप्पल जमा केंद्र,खोया – पाया केंद्र आदि सेवाएं प्रदान की जाएगी।

मेले की विभिन्न व्यस्थाओं में समिति के कार्यकर्ता विनोद महात्मा,हनुमंत आसोपा,चंद्रपाल,धीरज जैन,घनश्याम महात्मा,अनिल सोनी,हेमंत शर्मा,शिवप्रकाश सोनी, धर्मेंद्र अग्रवाल,क्रांति सोनी ने सहयोग किया

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!