Bikaner Live

निर्जला एकादशी पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर द्वारा गौसेवा एवं जीवदया का प्रेरणादायक आयोजन



दिनांक- : 6 जून 2025 निर्जला एकादशी पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर द्वारा गौसेवा एवं जीवदया का प्रेरणादायक आयोजन

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ बीकानेर शहर द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन गौशाला गौ सेवा समिति चिकित्सालय, भीनासर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर फाउंडेशन की टीम ने गौ माताओं को हरा चारा, ताज़ी सब्ज़ियां एवं फल खिलाकर सच्ची श्रद्धा और सेवा का परिचय दिया। इसके साथ ही मूक-बधिर पक्षियों के लिए पॉलसी (पानी के पात्र) लगाए गए, जिससे निर्जल जीवों को भी राहत पहुंचाई जा सके।

विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज पिपलवा ने इस अवसर पर कहा “हमारी टीम सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में सदैव अग्रणी रही है। निर्जला एकादशी जैसे पुण्य अवसर पर यह एक अभिनव पहल रही, जो जीव मात्र के प्रति संवेदना और करुणा को प्रकट करती है।”

कार्यक्रम में मुख्य प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से लक्ष्मण उपाध्याय (उपाध्यक्ष),दिनेश कुमार व्यास (उपाध्यक्ष),गोपाल पुरोहित (उपाध्यक्ष),सौरभ शर्मा (आईटी उपाध्यक्ष),प्रकाश उपाध्याय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),जयकिशन शर्मा (अध्यक्ष, उदयरामसर इकाई),मोतीलाल शर्मा, विशाल नवल एवं अन्य सहयोगी साथीगण सम्मिलित रहे।

यह आयोजन न केवल जीव सेवा का प्रत्यक्ष उदाहरण रहा, बल्कि समाज में सेवा, सहभागिता एवं संवेदनशीलता का संदेश भी प्रेषित करता है। फाउंडेशन भविष्य में भी इसी भावना के साथ कार्य करता रहेगा।

सादर – विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ, बीकानेर !!

सादर:-एडवोकेट पंकज पीपलवा,जिलाध्यक्ष,युवा प्रकोष्ठ विप्र फाउंडेशन बीकानेर (शहर)

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!