Bikaner Live

यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ( प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन
soni



रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु मदार-रोहतक-मदार स्पेशल ( प्रतिदिन) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 09639, मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा दिनांक 08.06.25 से 30.06.25 तक (23 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 12.50 बजे रोहतक पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09640, रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन) रेलसेवा दिनांक 08.06.25 से 30.06.25 तक (23 ट्रिप) रोहतक से प्रतिदिन 13.20 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भगेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली, कुण्ड, रेवाडी, गोकलगढ, झज्जर व अस्थल बोहर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!