Bikaner Live

रेलवे स्टेशन श्रीडूंगरगढ़ पर सभार समर्पण नोखा की सोगात वाटर कूलर का लोकार्पण सम्पन्न
soni

। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़  सेवा समिति प्राणी मात्र की सेवा मे अग्रणीय है। स्थानीय स्तर उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ तथा जिला कलेक्टर बीकानेर ने समय समय-समय पर सेवा  भाव से कार्य  करने पर सम्मानित किया गया है। जहां कहीं दुर्घटना हो जाती है वहा तत्काल  आपणो गाव सेवा समिति की एंबुलेंस से घायलों को तुरंत चिकित्सा के लिए ले जाया जाता है । श्रीडूंगरगढ़ के चारो ओर बडी बडी खेली बनी हुई है। वहां प्रतिदिन आपणो गाव सेवा समिति के टेकर द्वारा पशु पक्षियों के लिए पानी डलवाया जाता है।इसी प्रकार बीमार व घायल गायों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था कराई जातीं है। राष्ट्रीय पक्षी मोर  हरिण अन्य के घायल अस्वस्थ होने पर समुचित व्यवस्था कराई जाती है।ऐसी एक मात्र आपणो गांव  सेवा समिति हर हर किसी की जुबान पर है।

गर्मी के मौसम में यात्रियों को शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज सभार समर्पण नोखा द्वारा भेंट किए गए आधुनिक वाटर कूलर का लोकार्पण रेलवे स्टेशन श्रीडूंगरगढ़ पर किया गया।

इस सेवा प्रकल्प की प्रेरणा श्री अशोक जी लखोटिया की रही, जिन्होंने अपने सामाजिक सरोकारों के तहत यह सद्भावनापूर्ण पहल की। इस सेवा का संचालन अब “आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति” द्वारा किया जाएगा, जो क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों में सक्रिय है।  सेवा समिति के मनोज डागा ने बताया कि

इस अवसर पर उपस्थित विशिष्टजन:
• श्री नाथूराम जी (स्टेशन मास्टर, श्रीडूंगरगढ़)
• जतन सिंह राजपुरोहित (अध्यक्ष, सेवा समिति)
मनोज कुमार डागा रामप्रताप सारस्वत
भीखाराम सुथार प्रकाश प्रजापत
दुर्गेश नाई राज सुथार प्रवीण पालीवाल व मदन सोनी कार्यक्रम में उपस्थित रहे व मनोज कुमार डागा ने इस जनकल्याणकारी सेवा के लिए सभार समर्पण नोखा का आभार व्यक्त किया स्टेशन मास्टर नाथूराम जी ने सेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
सेवा समिति अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “जनसेवा ही संस्था का मूल उद्देश्य है और ऐसे कार्य आगे भी सतत रूप से होते रहेंगे।”।रेल सेवा समिति के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने आपणो गाव सेवा समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा  यात्रियों  के लिए शीतल जल की शुरुआत करने पर आभार व्यक्त किया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
21:00