Bikaner Live

*पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के बाहर ठंडे जीरे बोतल का वितरण निर्जला एकादशी पर – We Are फाउंडेशन*
soni

We Are Foundation की डायरेक्टर फाउंडर अर्चना जी सक्सेना के निर्देशानुसार पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में एकादशी के पावन अवसर पर जल जीरे की ठंडी बोतल वितरित की श्री मति अर्चना जी सक्सेना ने कहा कि एकादशी पर देश भर में ठंडा दूध शरबत शिकंजी छाछ मीठी लस्सी की छबील लगाई जाती है इस दिन के दान पुण्य का अलग ही महत्व होता है !

इस एकादशी के पावन अवसर पर हमारी फाउंडेशन ने भी नेक कार्य में अपनी भागीदारी निभाई। वैसे भी
निर्जला एकादशी का व्रत करने से पूरे साल की जितनी भी एकादशी होती है सबका पुण्य मिलता है इस एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की के साथ-साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है जिससे साधक के जीवन में सुख समृद्धि का वास बना रहता है! गर्मी के मौसम में वैसे भी बिना एकादशी के भी ऐसी छबील लगाई जा सकती है ताकि गर्मी में आने जाने वाले लोगों को ठंडा पेय पीकर गर्मी से राहत मिले इस कार्यक्रम में संस्था की तरफ से अर्चना सक्सेना, विजय मुंगिया,मंजूषा भास्कर, अलका पारिक, मंजू दानिया ,मधुलिका, और विजय स्वामी उपस्थित रहे!

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!