Bikaner Live

*लाइफ फाउंडेशन द्वारा निर्जला एकादशी पर शिवबाड़ी मंदिर के सामने सेवा कार्य – “एक बूंद जल, एक पल की सेवा — और मिल जाए अनंत पुण्य- मंजूषा भास्कर”*
soni

बीकानेर, 7 जून 2025। पवित्र निर्जला एकादशी के अवसर पर लाइफ फाउंडेशन बीकानेर के द्वारा शिवबाड़ी मंदिर के सामने ठंडे पेयजल की छबील सेवा का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई, जिसमें श्रद्धालुओं और राहगीरों को शीतल जल, छाछ, शरबत और फलों का वितरण किया गया।

लाइफ फाउंडेशन की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती मंजुषा भास्कर ने बताया “एक बूंद जल, एक पल की सेवा — और मिल जाए अनंत पुण्य।” इस संकल्प के साथ संस्था के सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से सेवा दी।
संस्था के सचिव श्री रजनीश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में:200 लीटर छाछ,100 लीटर दूध,मीठी लस्सी के पैकेट,ठंडा शरबत,जीरा बोतल,और फ्रूट-पैकेट
का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी अजय शर्मा एवं सविता शर्मा ने बताया कि यह आयोजन सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास का परिणाम रहा।We Are Foundation की संस्थापक श्रीमती अर्चना सक्सेना ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर सभी का उत्साहवर्धन किया। टेंट व्यवस्था श्रीमती मधु मलिक द्वारा निःशुल्क प्रदान की गई।
सुबोध सोबत, श्रवण अग्रवाल, घनश्याम जी, रजनीश शर्मा, अजय शर्मा, विश्वास पुरोहित, भूपेंद्र गोगिया, दीपा सैनी, इंद्रा बलेचा, सुजाता खत्री, चांदनी मेहता, पूजा सोनी, यशी शर्मा, सविता शर्मा, सान्या शर्मा, विजय मुंगिया, अनु गोगिया, मधु मलिक, रेनू पोपली, शांता भेटजा, भारती तलदार, रजनी गारू, शशि सिंगल, वर्षा सरीन, पारस सरीन, पूजा मकड़, पंथ मकड़, सुमन स्याल, पायल, श्वेता, मोहना नारंग, पद्मनी आदि सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
लाइफ फाउंडेशन बीकानेर की ओर से इस पुनीत कार्य में शामिल सभी सेवाभावी सदस्यों का आभार एवं साधुवाद।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!