Bikaner Live

*सिन्धु के तट पर गूंजे देशभक्ति के गीत- सिन्धु ने सनातनी समाज को पहचान दी है – चंद्रकांत जी*
soni

हम सभी सिन्धु के बिन्दु हैं, इसीलिए हम हिन्दू हैं।यह सिन्धु दर्शन महोत्सव वास्तव में भावनाओं का प्रवाह है जिसके चलते आप सभी यात्री देश के कोने कोने से आए हैं।यह बात प्रज्ञा प्रवाह के उत्तर क्षेत्र संयोजक चंद्रकांत जी ने लेह-लद्दाख स्थित

सिन्धु तट पर कही।वे भारतीय सिन्धू सभा द्वारा आयोजित सिन्धू दर्शन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे,उन्होंने उपस्थित तीर्थयात्रियों से आव्हान किया कि अपने पुरखों की जन्मभूमि सिन्ध को वापस लेने की आग हमारे ह्रदय में धधकती रहनी चाहिए क्योंकि यह भी भावनाओं से जुड़ा हुआ मुद्दा है।

कार्यक्रम का आरंभ हवन-यज्ञ तथा पवित्र बहिराणा साहिब की पूजा के साथ हुआ,इसके पूर्व यात्रियों ने सिन्धु के जल में स्नान भी किया।पूजा अर्चना के बाद भारतीयम विद्या निकेतन की छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागय गीत परस्यूत किया,इसके बाद मध्यप्रदेश सिन्धी साहित्य अकादमी के कलाकारों ने एक से बढ़कर मनमोहक सिन्धी नृत्य प्रस्तुत किये तो लद्दाख के कलाकारों ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।इसके अलावा लेह पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुत देशभक्तिपूर्ण गीतों पर तो सभी यात्रियों के पैर स्वयं ही थिरकने लगे।महोत्सव के दौरान विदिशा से आए दो बालकों के उपनयन संस्कार भी सिन्धु तट पर सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लद्दाख के विभाग संघचालक डॉ. पदमा गुरमीत जी ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण की चिंता करनी चाहिए, नदियों का संरक्षण हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश वाधवानी ने कहा कि जिस प्रकार एक माँ अपने बच्चे की मन की इच्छा को स्वतः ही जान लेती है और उसे पूर्ण करने का पूरा प्रयत्न करती है, ठीक उसी प्रकार सिन्धु के किनारे पर की गई मनोकामनाएं भी सिन्धु सुनती है और उन मनोकामनाओं को पूर्ण करती है इसलिए यह मनोकामना पूर्ण देवी है।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण सिन्धु दर्शन यात्रा विभाग के राष्ट्रीय संयोजक सुरेन्द्र लछवानी ने दिया।
इस अवसर पर देशभर से आए 280 यात्रियों व लेह की स्थानीय जनता के अलावा लद्दाख कल्याण संघ के संगठन मंत्री बलविंदर सिंह,लेह नगर प्रचारक सिद्धांत जी,भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्यामदास देवनानी,राष्ट्रीय सचिव दिनेश टहिल्यानी, कांतिभाई पटेल,राजू बालानी,कैलाश खत्री,नमोश तलरेजा, दिनेश दोदानी,मूलचंद बसंतानी, रवि भाटिया,विष्णुदेव सामतानी, चंद्रप्रकाश सोनी,मनोज पंजवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन गौरव संतवानी ने किया तो आभार मुकेश लखवानी ने व्यक्त किया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
20:56