Bikaner Live

*वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान* *जल संरक्षण संगोष्ठी आयोजित, जल संरक्षण मुहिम में भागीदारी का लिया संकल्प*
soni

बीकानेर, 7 जून। ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जल जन अभियान’ के तहत देवस्थान विभाग द्वारा शनिवार को ‘जल संरक्षण संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया।

इस दौरान देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त श्री गौरव सोनी, मोहता चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रबंधक श्रीमती जया, श्री राजेंद्र, श्रीमती सुप्रिया, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश लदरेचा, पं. गायत्री प्रसाद शर्मा, देवस्थान विभाग निरीक्षक श्रीमती सोनिया रंगा, किशोर शर्मा, श्री राजेश दाधीच, श्री गोपाल आचार्य, श्री रितेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सभी ने जल व प्रकृति के संरक्षण के मद्देनजर अपनी प्रतिभागिता का संकल्प लिया। श्री सोनी ने प्रकृति संतुलन की आवश्यकता और महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मरुस्थल के लोग बूंद-बूंद पानी का महत्व समझते हैं। पंद्रह दिन का यह अभियान जल के प्रति चेतना जागृत करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगा।
इस दौरान सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे और जल संरक्षण के लिए सघन स्तर पर अभियान चलाने पर चर्चा की। इसके बाद मोहता धर्मशाला में अतिथियों ने पौधारोपण किया और इसकी देखभाल का संकल्प लिया। साथ ही जल संरक्षण के लिए दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!