Bikaner Live

औद्योगिक समस्याओ की जानकारी देने व उनके निराकरण के लिये मुख्यमंत्री से मुलाकात – पुराने औद्योगिक क्षेत्रो होगें, रीको मे हस्तान्तरित

पश्चिमी राजस्थान में टेक्सटाईल व स्टील उद्योगो के ट्रीट पानी को कच्छ की खाड़ी तक पहुंचाने की बनेगी वृहद् योजना।

जयपुर मे लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमण्डल अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़ के नेतृत्व मे राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा से राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रो की औद्योगिक समस्याओ की जानकारी देने व उनके निराकरण के लिये मुलाकात की।

जिसमें प्रमुख रूप से राजस्थान के पुराने 37 औद्योगिक क्षेत्रो को रीको मे हस्तान्तरित करने के विधानसभा में लम्बित बिल को पास करने, जोधपुर पाली बालोतरा, जसोल, बिठूजा में स्थित टेक्सटाईल व स्टील उद्योग से एवं पचपदरा रिफाईनरी से निकलने वाले तेजाबी व लवणीय प्रदूषित पानी को निस्तारण करने के लिये ड्रेन द्वारा कच्छ की खाड़ी तक पंहुचाने की वृहद् योजना बनाने बाबत्, लघु उद्योग भारती को जयपुर, बीकानेर, जालोर, पाली, भिवाडी एवं भीलवाड़ा में भूखण्ड आवंटन करने, ब्याबर व भीलवाड़ा जिलें मे टाईल हब बनाने के संबंध में, कृषि भूमि में रूपान्तरण के बाद म्यूटेशन भरने, पचपदरा के पास रीको पेट्रोजोन हब विकसित करने, पर्यावरण स्वीकृति के लिये लम्बित प्रकरणो को SIEEA में शीघ्र निस्तारण करने, माईनिग क्षेत्र में ड्रोन सर्वे की पुनः समीक्षा करने, जोधपुर के आखलियों को नियमित करने, पेट्रोजोन में छोटे उद्यमियो को वाजिब दर पर औद्योगिक शेड बनाने बाबत्, बालोतरा यूआईटी की सीमा में रिंग रोड बनाने, कृषि मण्डी टैक्स व कृषक कल्याण सेंस को समाप्त करने, रिर्सोट व होटल को पूर्ण उद्योग का दर्जा देने, होटल व रिर्सोट मे भवन पर भी ब्याज व अनुदान देने, रीको द्वारा भूखण्ड आवंटन के बाद उद्योगो की प्रकृति बदलाव की स्वीकृति देने,

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!