Bikaner Live

शाकद्वीपीय ब्राह्मण वेद पाठी संघ सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार का संध्या प्रशिक्षण शिविर संपन्न

सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार एवं अधिकाधिक शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के बंधुओ को ब्राह्मणोचित कर्म करवाने के उद्देश्य से शाकद्वीपीय ब्राह्मण वेद पाठी संघ द्वारा शिव शक्ति सदन, डागा चौक में आयोजित संध्या प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ जिसमें अंतिम दिन पार्थिव शिवलिंगों का पूजन अभिषेक गिरधर पंडित और पवन भोजक द्धारा कराया गया । शिविर में पं मांगी लाल भोजक ने संध्या गायत्री का महत्व बताते हुए कहा कि “महाजनो येन गतः सः पन्थाः” अर्थात हमें महान लोगों के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। यह हमें सत्य और सही दिशा में ले जाता है और हमें जीवन के उद्देश्य को प्राप्त करने में मदद करता है । शिविर के दौरान भोजक ने आचमन, प्राणायाम, गायत्री जप, अशौच (सूतक) इत्यादि के नियम बताये। गिरधर पंडित शर्मा ने संध्या के मंत्रों और पुरुष सूक्त का अभ्यास कराया । विकास सेवग द्वारा संध्या की हस्त क्रियाएं और मुद्राएं सिखाई गई । आर के शर्मा ने बताया कि 5 जून से प्रारंभ हुए दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 30 वेद पाठियों ने भाग लिया ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!