Bikaner Live

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर
soni

नोखा /(इंद्र चन्द मोदी) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर नोखा की राजकीय बाबा छोटू नाथ महाविद्यालय के परेड मैदान में प्रातः 6:30 बजे से 8:00 बजे तक आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां चल रही है कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अधिक का अधिक उपस्थिति हेतु नोखा की विभिन्न संस्थाएं राजस्थान पेंशनर समाज ,पतंजलि योगपीठ इकाई नोखा ,उपकोष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन आयुर्वेद विभाग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा बड़े-बड़े होल्डिंग बनाकर नोखा की मुख्य मुख्य स्थान पर लगाकर आमजन से लाभ उठाने की अपील करते हुए प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
इसी कड़ी में पिछली 20 मई 2025 से पतंजलि योगपीठ हरिद्वार इकाई नोखा द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयुर्वेद विभाग नोखा के तत्वाधान में सुजानगढ़ रोड स्थित चाचा नेहरू पार्क में योगाचार्य रमेश कुमार व्यास चंपालाल, हरि ओम और मास्टर हरिकिशन शर्मा द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कराया जा रहा है पतंजलि योगपीठ हरिद्वार नोखा इकाई के अध्यक्ष रमेश कुमार व्यास व तहसील प्रभारी निर्मल कुमार भूरा एवं योगनोडल अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार सोनी पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इंदर चंद मोदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस के पूर्व निरोग रहने की जनहित भावना को ध्यान में रखते हुए योगाभ्यास शिवर का आयोजन किया जा रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!