Bikaner Live

*बीकानेर की मेधावी छात्रा मनस्वी शर्मा ने हासिल की शानदार दोहरी उपलब्धि*
soni

*एम्स द्वारा आयोजित ऑल इंडिया नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में प्राप्त की ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक*

*नीट यूजी परीक्षा परिणाम में भी मेडिकल कॉलेज में दाखिला तय*

बीकानेर की होनहार छात्रा मनस्वी शर्मा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) द्वारा आयोजित बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि एम्स द्वारा दिल्ली और अन्य शहरों में स्थित संस्थानों में बीएससी ऑनर्स नर्सिंग कोर्स में प्रवेश हेतु जून 2025 में बारह सौ इक्यानवे सीटों के लिए कुल एक लाख उन्नीस हजार विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी और इसमें मनस्वी ने टॉप करते हुए ऑल इंडिया प्रथम रैंक हासिल कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

इस परीक्षा के साथ ही मनस्वी ने हाल ही में घोषित नीट यूजी परीक्षा में भी काफी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं और उसका एमबीबीएस कोर्स हेतु मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलना भी तय है।

बीकानेर की जयनारायण व्यास कॉलोनी की निवासी मनस्वी के दादा सुरेंद्र कुमार शर्मा और दादी मीना शर्मा सेवानिवृत सरकारी अध्यापक हैं तथा पिता मनीष शर्मा और माता नम्रता शर्मा भी सेवारत राजकीय अध्यापक हैं।
वह अपनी सफलता का श्रेय दादा-दादी और माता-पिता के साथ ही गुरुजनों को देती है।
गौरतलब है कि मनस्वी ने बीकानेर में रहकर ही इन कठिन परीक्षाओं के लिए तैयारी कर सफलता प्राप्त की है।

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने मनस्वी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उसे बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!