Bikaner Live

नोखा उपकोषाधिकारी रमेशकुमार व्यास बने अणुव्रत समिति नोखा के अध्यक्ष
soni




नोखा, रविवार 15 जून 2025, यहाँ तेरापंथ भवन में रविवार की सांय 8 बजे से अणुव्रत समिति की बैठक का आयोजन अध्यक्ष मनोज घीया की अध्यक्षता व नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतू चुनाव अधिकारी हंसराज भूरा की उपस्थिति में किया गया

बैठक में सर्वप्रथम अणुव्रत गीत का संगान “संयममय जीवन हो” सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात् अध्यक्ष घीया ने अपने कार्यकाल 2023-25 पर प्रकाश डाला और आय-व्यय का लेखा व बनाये गये सदस्यों की जानकारी दी ।

इसके बाद नये अध्यक्ष के चुनाव बाबत विचार विमर्श के बाद वर्तमान कार्यकारिणी के संगठन मंत्री एव नोखा के उपकोषाधिकारी रमेशकु‌मार व्यास को सर्व सम्मति से अणुव्रत समिति नोखा के कार्यकाल वर्ष 2025-2027 के लिए अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की घोषणा ज्योंही चुनाव अधिकारी हंसराज भूरा द्वारा की गई त्योंही वहा ँ उपस्थित अध्यक्ष मनोज घीया ने सम्मान पट्टिका से श्री व्यास का स्वागत कर बधाई दी साथ वहाँ उपस्थित मंत्री महावीर नाहटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी, उपाध्यक्ष महावीर माल, अरूण भूरा, अरिहन्त संकलेचा, पुलकित ललवाणी, निर्मल चौपडा, सुरेश बोथरा, अभिषेक भरा, कार्तिक नाहटा, रित्तिक बच्चा आद ि ने नव मनोनीत अध्यक्ष श्री व्यास को बधाई देते हुए मंगल मंगल जीवन की कामना की की और उन्हे पूर्ण सर्मथन देने की बात कही।

नव नियुक्त अध्यक्ष श्री व्यास ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि महाराज श्री के कुशल मार्गदर्शन एव आशीर्वाद व आप सभी के सहयोग से आचार्य श्री तुलसी द्वारा प्रतिपादित अणुव्रत जीवन विज्ञान को आम जन तक पहुँचान े के लिए अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थ करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

शासन गौरव साध्वी राजीमति जी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को आशीर्वाद देते हुए सभी को मंगल पाठ सुनाया व अणुव्रत के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन-जन को इसका लाभ पहुँचाने की प्रेरणा दी

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!
Join Group
06:12