Bikaner Live

सीमा मिश्रा मार्गदर्शन में एक वर्कशॉप
soni

आकांक्षा कॉलेज नोखा में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जॉन 1b की प्रदेश अध्यक्ष सीमा मिश्रा मार्गदर्शन में एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया जिसमें तहसील महामंत्री प्रियंका उपाध्याय द्वारा  भारत को विश्व गुरु बनाने में महिलाओं की क्या भागीदारी हो सकती है इस पर चर्चा की गई।”आज की मुख्य वक्ता प्रोविशनल कॉंफिडेंट पब्लिक स्पीकर भावना मरोठी ने बताया कि कैसे *एक सशक्त नारी न सिर्फ खुद को सशक्त बनाती है वह साथ ही अपने परिवार को , समाज को और देश को भी सशक्त बनाती है।*  परंतु सशक्त बनने के लिए आत्म निर्भर होना जरुरी है।.कैसे आप अपनी योग्यताओं को पहचान कर उसे व्यवसाय में बदल सकते है, अपनी कला से कामयाबी की और कैसे बढ सकते है*। क्या क्या रुकावटें आती है और उनका सामने कैसे करे।आज के सेशन में महिलाओं को स्वयं को बेहतर तरीके से समझने के लिए *’माइंड मैपिंग’ और ‘SWOT एनालिसिस’ जैसी तकनीकों का अभ्यास कराया गया। इसके ज़रिये उन्होंने अपने अंदर छुपी ताकतें, कमज़ोरियाँ, रुचियाँ और संभावनाएं पहचानीं* । इस अभ्यास का उद्देश्य था कि वे अपने जुनून (passion) को सही दिशा में पहचान सकें और आत्मनिर्भर बनने की ओर पहला कदम बढ़ा सकें।”एडवोकेट अर्चना  ने बताया कि हम किसी भी पद पर कार्यरत तो अपने संस्कारों को कभी ना भूले जब हमारे समाज की महिला सशक्त और आत्मनिर्भर होगी तभी हमारा देश विश्व गुरु बन सकता है [  विप्र फाउंडेशन  द्वारा श्रीमान हुकमाराम जी राजोरा  आकांक्षा शिक्षण संस्थान अध्यक्ष
पूजा राजोरा सचिव  परशुराम भगवान की तस्वीर भेंट कर के सम्मानित किया गया विजय श्री रांकावत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और हमें हमारी मातृभाषा का उपयोग करना चाहिए इसकी जानकारी भी  दी गई आज के कार्यक्रम में अर्चना पारीक,शांति , संतोष, भावना,  अंतिमा  पारीक, राजू राम जी , कॉलेज की सभी स्टॉप ओर बालिकाएं आदि उपस्थित रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!