Bikaner Live

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ जॉन 1बी द्वारा योग सत्र का आयोजन
soni


नोखा, 20 जून 2025 – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ (ज़ोनल अध्यक्ष श्रीमती सीमा मिश्रा) द्वारा पब्लिक पार्क, नोखा में एक प्रेरणादायक योग सत्र का आयोजन किया गया।
इस योग सत्र का संचालन भावना मारोठी द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने उपस्थितजनों को हाथों की हथेली पर टैपिंग एक्सरसाइज (Palm Tapping Exercise) सिखाई। उन्होंने बताया कि यह सरल अभ्यास प्रतिदिन करने से 45 मिनट की तेज़ चाल (Brisk Walk) के बराबर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं सत्र में उन्होंने दीर्घ और गहरी श्वास (Long Breathing) के लाभों पर भी प्रकाश डाला और “श्वास प्रेक्षा” के माध्यम से कैसे हम दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं, यह समझाया”लंबी और शांत श्वासें लेना केवल शरीर को नहीं, मन को भी स्थिर बनाता है। यह प्राचीन योगीय ज्ञान आज के तनावपूर्ण जीवन में अत्यंत आवश्यक हो गया है।”
इस अवसर पर श्री रतनलाल मोदी ने भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि कैसे नेत्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर चश्मे के नंबर को भी घटाया जा सकता है। उन्होंने इसके लिए चार सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय बताए:
त्राटक अभ्यास – उगते सूरज को 2-3 मिनट देखना ,एक बिंदु पर बिना पलक झपकाए ध्यान केंद्रित करना, हरी घास पर नंगे पांव चलना – आंखों की नसों को सक्रिय करता है,सुबह की पहली लार को काजल की तरह आंखों में लगाना ,त्रिफला जल से आंखों को प्रातः धोना , आंखों के लिए लाभकारी है।
इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं: सीमा मिश्रा विजयश्री रांकावत ,प्रीति मरोठी,राजश्री डागा, सरिता डागा,प्रियांका चोरड़िया, शारदा , सरला  देवी ,लीला देवी  ,पूजा चोपड़ा, बबीता डागा,रतनलाल जी मोदी,इंदरचंद जी चोरड़िया, हनुमान सिंह राजपुरोहित, विमल मोदी,विजय मारू,जुगल किशोर जी , इत्यादि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक श्वास अभ्यास एवं “स्वस्थ जीवन, योग जीवन” के संकल्प के साथ किया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!