
दिनांक 23 .6. 2025 सोमवार को जोधपुर में जोधपुर प्रांत (पश्चिमी राजस्थान) की बैठक संपन्न हुई इस बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद जी राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम जी ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल जी बालड़ ने बाल किशन जी परिहार को जोधपुर प्रांत का नया अध्यक्ष मनोनीत किया। इसी क्रम में बीकानेर मुख्य इकाई में श्री मान राजेश जी गोयल को अध्यक्ष एवं श्रीमान राकेश जी जाजू को सचिव मनोनीत किया गया । बीकानेर महिला इकाई में श्रीमती राखी चौरडिया को अध्यक्ष, श्रीमती रंजना चोपड़ा को महासचिव एवं श्रीमती कोमल नाहटा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जोधपुर प्रांत में पश्चिमी राजस्थान के 13 जिले आते है ,इस कार्यक्रम में जोधपुर प्रांत के सभी इकाइयों के लगभग सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया, विशेष रूप से श्रीमान बालकिशन जी परिहार को प्रांतीय अध्यक्ष मनोनीत करने पर लघु उद्योग भारती, बीकानेर के लिए बहुत ही गर्व की बात है ।
लघु उद्योग भारती, बीकानेर की ओर से सभी नये मनोनीत पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करती है!













