Bikaner Live

संकटमोचन इच्छापूर्ण वीर हनुमान मंदिर का नवम् स्थापना दिवस 28 जून 2025 (शनिवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा
soni


बीकानेर, 24 जून 2025 डिफेन्स कॉलोनी, सेक्टर-1 में स्थित संकटमोचन इच्छापूर्ण वीर हनुमान मंदिर का नवम् स्थापना दिवस आगामी 28 जून 2025 (शनिवार) को श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा। यह जानकारी मंदिर के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार मोदी और मन्दिर समिति के सदस्य श्री तोलाराम जी श्री पवन कुमार शर्मा, श्री राधाचरण जी, विजय कुमार अग्रवाल जी, डॉ. मानपालजी, श्री मुकेशजी एवं मंदिर के पुजारी जी आदि ने दी।

उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल अभिषेक से होगी, जिसके बाद हवन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। समापन पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

श्री मोदी ने बताया कि यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है और स्थापना दिवस पर प्रति वर्ष सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने सभी भक्तजनों से अनुरोध किया कि वे इस पुण्य अवसर पर परिवार सहित उपस्थित होकर भक्ति लाभ एवं पुण्य फल प्राप्त करें।

कार्यक्रम स्थल मंदिर परिसर रहेगा जो डिफेन्स कॉलोनी, सेक्टर-1, उदासर रोड़, बीकानेर में स्थित है।

स्थानीय श्रद्धालुओं में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर समिति ने आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!