Bikaner Live

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 27 को बीकानेर में आपातकाल की 50वीं बरसी पर संगोष्ठी को करेंगी संबोधित



बीकानेर भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय में आपातकाल की 50वी बरसी पर संगोष्ठी कार्यक्रम को लेकर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में तैयारी बैठक रखी है बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई। सुमन छाजेड़ ने बताया आपातकाल की 50वीं बरसी पर 27 जून को सुबह 11 बजे रवींद्र रंगमंच में संगोष्ठी में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगी। छाजेड़ ने बताया स्मृति ईरानी सुबह हवाई मार्ग से बीकानेर पहुंचेगी व एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेगी। आज की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, मुमताज भाटी, महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, विजय उपाध्याय, मंत्री संगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, कौशल शर्मा, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, प्रवक्ता अशोक प्रजापत, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल डूडी, आशा आचार्य, मुकेश सैनी, मोर्चा अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, सोहन चांवरिया, राजाराम सीगड़, ओम प्रकाश मीणा, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, चंद्रशेखर शर्मा, सरिता नाहटा उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!