Bikaner Live

संपर्क पोर्टल पर परिवेदनाओं का निस्तारण समय 30 दिन से घटकर हुआ 23 दिन
soni

संपर्क पोर्टल पर अपलोड प्रकरणों की जिला स्तरीय निगरानी समिति की हुई बैठक
*पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत लगने वाले शिविरों में लंबित परिवेदनाओं का करें निस्तारण- एडीएम सिटी*

बीकानेर, 27 जून। संपर्क पोर्टल पर अपलोड प्रकरणों की जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। एडीएम सिटी ने बताया कि जून माह में संपर्क पोर्टल पर परिवेदनाओं का डिस्पोजल टाइम 30 से घटकर 23 दिन हो गया है। मई माह में यह टाइम 30 दिन था।

एडीएम सिटी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। लिहाजा अधिकारीगण इन शिविरों में लंबित परिवेदनाओं का लोकल स्तर पर ही अधिक से अधिक निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएं। बैठक में एडीएम सिटी ने डीएसओ के लिए इस बात को लेकर ताली बजवाई कि रसद विभाग ने सैंकड़ों की संख्या में लंबित परिवेदनाओं को जल्द स् जल्द निस्तारित करते हुए उन्हें इकाई के स्तर पर ले आए। 

एडीएम सिटी ने बताया कि जिले में सर्वाधिक लंबित परिवेदनाएं राजस्व विभाग में सर्वाधिक 325, पीएचईडी में 315, जोधपुर डिस्कॉम में 199, स्थानीय निकाय में169 और पंचायती राज में 155 हैं। श्री देव ने कहा कि इन विभागों के लंबित परिवेदनाओं का निस्तारण संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द करे। उन्होने बताया कि छह महीनों से ज्यादा समय से कुल लंबित मामले 04 हैं जिनमें से 02 मामले अधिशाषी अधिकारी नोखा के और 01 बीडीए का है। 01 परिवेदना 181 कॉल सेंटर में वेरिफिकेशन स्तर पर है।

श्री देव ने बताया कि तीन महीने से छह महीनों के बीच लंबित कुल 45 परिवेदनाओं में सर्वाधिक 21 नोखा ईओ के स्तर पर है। 44 परिवेदनाएं ऐसी हैं जो अधिकारियों के स्तर पर टाइमलाइन एक्सक्लेरेट हुई। बैठक में एडीएम सिटी के अलावा एसडीएम बीकानेर एवं  उपनिदेशक लोक सेवाएं श्री कुणाल राहड़, समेत सभी विभागों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!