Bikaner Live

*उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत बीकानेर में- वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित ने किया स्वागत अभिनंदन*

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज सुबह निजी कार्यक्रम के लिए सपरिवार रेल मार्ग से बीकानेर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित, भाजपा नेता श्रवण प्रजापत, इमरान खान तथा अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तीरथ सिंह रावत बीकानेर निजी कार्यक्रम से आए हैं और रात्रि विश्राम भी बीकानेर में ही करेंगे। रावत उत्तराखंड भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष, विधायक, मुख्यमंत्री के साथ पौड़ी गढ़वाल सीट से सांसद भी रहे हैं। रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव भी रहे हैं।

रेलवे स्टेशन से सर्किट हाउस पहुंचे रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन तथा राजनैतिक विषयों पर चर्चा की। वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह ने बताया कि तीरथ सिंह रावत जी बहुत ही सरल व्यवहार और जमीनी स्तर के नेता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से इनका जुड़ाव और बेदाग छवि इन्हें कार्यकर्ताओं के दिलों में विशेष स्थान देता है।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!