Bikaner Live

रोटरी आध्या जल मंदिर का हुआ लोकार्पण, 24 घंटे मिलेगी शीतल जल की सुविधा

संभागीय आयुक्त ने रोटरी आध्या के प्रयासों को सराहा, जल सेवा को बताया श्रेष्ठ पुण्यकार्य
बीकानेर। एस.पी. मेडिकल कॉलेज परिसर में रोटरी क्लब बीकानेर आध्या द्वारा स्थापित ‘रोटरी आध्या जल मंदिर’ का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया। क्लब अध्यक्ष प्रियंका बैद ने बताया कि इस सेवा प्रकल्प का उद्घाटन संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा व एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी द्वारा किया गया। शुभारम्भ अवसर को सम्बोधित करते हुए संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि शीतल जल सेवा गर्मी से राहत दिलाने के साथ ही श्रेष्ठ पुण्य कार्य भी है। अध्यक्ष प्रियंका बैद ने बताया कि यह जल मंदिर सेवा और संवेदनशीलता की हमारी सोच को मूर्त रूप देने का एक प्रयास है।  संयोजक सुषमा मोहता ने बताया कि रोटरी आध्या द्वारा एकत्र राशि से गत 5 मई 2025 को इस जल मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया गया। आद्या की सचिव तनु मेहता है। सप्लाई कनेक्शन के साथ 24 घंटे शीतल जल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में पीडीजी अनिल माहेश्वरी, पीडीजी राजेश चूरा, शशि मोहन मूंधड़ा एवं श्रीराम सिंघी  का विशिष्ट आतिथ्य रहा तथा क्लब की सदस्याओं व पदाधिकारियों का सान्निध्य रहा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!