Bikaner Live

शराब ठेके के विरुद्ध धरना अनवरत 302वें दिन जारी
soni

न्यायालय के आदेश के बावजूद वोटिंग कराने का आदेश नहीं। श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू

*उप खंड श्रीडूंगरगढ़ के गांव धिरदेसर चोटिया के नागरिक इस भयंकर गर्मी एवं बरसात के मौसम में ग्रामीण खुले मैदान में डटे हुए है*।

*न्यायालय के आदेशों के बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक वोटिंग की तिथि घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है* धिरदेसर चोटिया गांव मे शराब ठेका बन्द करने की मांग को लेकर 302वें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी है । गाँव के युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे लम्बे समय से शांति पूर्वक शराब बन्दी की मांग की मांग को लेकर इस भयंकर सर्दी गर्मी बरसात में संघर्षरत है । न्यायालय द्वारा वोटिंग करवाने के आदेश के बावजूद प्रशासन द्वारा वोटिंग की दिनांक अभी तक घोषित नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है । इस बरसात के मौसम में खुले टेन्ट के नीचे बैठे ग्रामीणों की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है । आमजन के सामने बड़ा प्रश्न खड़ा हो रहा है कि न्यायालय के आदेशों के बावजूद सरकार एवं प्रशासन किसके दबाव में काम कर रहे है । गांव में शराब की भयंकर त्रासदी झेल चुके ग्रामीण कड़कड़ाती सर्दी से लेकर अब तक खुले मैदान में डटे हुए वोटिंग की तिथि घोषित होने का इंतजार कर रहे है । समाज  सेवी सदेव जनहित में सेवा देने वाले एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने चेतावनी दी है कि प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेशों की अवमानना की गई तो आबकारी कमिश्नर को कंटेपट ऑफ कोर्ट का सामना करना पड़ेगा । आज धरने पर  एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, केशराराम, मनफूल, सांवरमल सहू, श्यामसिंह सारण, रामनिवास, पूर्णाराम, गजानन्द शर्मा, गजेन्द्रसिंह राजपूत, किशन चोटिया सहित अनेक जन उपस्थिति रहे । जिला प्रशासन को भी सारी स्थिति से अवगत कराया जा चुका है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!