Bikaner Live

रविवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल


बीकानेर,28 जून। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल 29 जून को प्रातः 7:20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। श्री मेघवाल सुबह 10.30 बजे बज्जू तेजपुरा में पुस्तकालय का उद्घाटन और डीएमएफटी योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास करेंगे।  सुबह 11 बजे बज्जू में मेघवाल समाज धर्मशाला एवं छात्रावास में आयोजित मेघवाल समाज के द्वितीय महासम्मेलन में शिरकत करेंगे। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भागीदारी निभाएंगे। श्री मेघवाल रात्रि 10:20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली सराय रोहिल्ला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!