Bikaner Live

बाड़मेर: पुखराज सोनी को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

28 जून बाड़मेर। शिक्षा क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले बाड़मेर जिले के पुखराज सोनी को राजस्थान सरकार के शिक्षा निदेशालय की ओर से शनिवार को राज्य स्तरीय ‘भामाशाह सम्मान समारोह-2025’ में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें स्कूलों के भौतिक विकास, भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, भूमि दान एवं अन्य संसाधन उपलब्ध कराने में प्रेरक के रूप उनके योगदान के लिए दिया गया। निदेशक शिक्षा विभाग  सीताराम जाट ने बताया कि पुखराज सोनी ने शिक्षा के विकास के लिए सतत रूप से कार्य करते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी भूमिका निभाई है। उन्होंने जिन विद्यालयों के लिए सहायता दी, वहाँ की शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। सम्मान समारोह का शनिवार को जयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। इस मौके पर राज्य के शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, भामाशाह, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!