





जीवदया की भावना से प्रेरित सेवा कार्य में बच्चों ने भी लिया उत्साह से भाग
बीकानेर, 30 जून।
लीनस क्लब बीकानेर द्वारा आज पवनपुरी स्थित शिव मंदिर परिसर में सेवा परमो धर्म संस्थान बीकानेर के सहयोग से पक्षी सेवा हेतु चुग्गा पात्र स्थापित किए गए। यह सेवा कार्य क्लब अध्यक्ष श्रीमती बबीता जाजू के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सेवा परमो धर्म संस्थान के संयोजक श्री अशोक संवाल ने बताया कि भीषण गर्मी में भूखे-प्यासे पक्षियों की सेवा अत्यंत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा प्रतिदिन चुग्गा एवं पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया गया है। संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी ने बताया यह सेवा जीवदया की भावना को समर्पित है और समाज में सेवा एवं संवेदनशीलता की प्रेरणा देता है।
संस्थान के श्रवण सोनी ने बताया पुनीत सेवा में आज क्लब की सचिव सुजाता पेड़ीवाल, मंजू थिरानी, सरला थिरानी, अलका राठी, पूनम लखोटिया, ऊषा बंसल, सहित कई बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग किया और पक्षियों की इस सेवा में अपना योगदान दिया। लीनस कल्ब का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि नई पीढ़ी को भी करुणा और सेवा के संस्कारों से जोड़ने का कार्य करता है।













