रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती प्रतिदिन रेलसेवा का गोटन स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 04.07.25 से गोटन स्टेशन पर 20.10 बजे आगमन एवं 20.12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती प्रतिदिन रेलसेवा दिनांक 05.07.25 से गोटन स्टेशन पर 03.23 बजे आगमन एवं 03.25 बजे प्रस्थान करेगी।













