Bikaner Live

प्रो. आर.एस. पाल पंतनगर में हुए सम्मानित
soni

बीकानेर 30 जून। सोसायटी फॉर एडवांसमेंट इन एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंस (एस.ए.ए.ए.एस.), लखनऊ द्वारा वेटरनरी विश्वविद्यालय के प्रो. राहुल सिंह पाल को सम्मानित किया गया। सोसाइटी का प्रथम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “कृषि और सहबद्ध विज्ञान में चुनौतियां और अवसर : एक टिकाऊ भविष्य की ओर” विषय पर जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में हाल ही में 27 से 29 जून 2025 को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर के आचार्य, प्रो. राहुल सिंह पाल को आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। प्रो. पाल को यह अवार्ड उनके पशुपोषण क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान हेतु प्रदान किया गया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!