Bikaner Live

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था बीकानेर से हुआ रवाना-‘पर्वत पर डेरा डाला, भोलेशंकर तेरा खेल निराला’ के जयकारों के साथ ली रवानगी
soni


80 यात्रियों ने ‘पर्वत पर डेरा डाला, भोलेशंकर तेरा खेल निराला’ के जयकारों के साथ ली रवानगी
बीकानेर। ‘भोलेशंकर तेरा खेल निराला, पर्वत पर डेरा डाला’ हर-हर महादेव शंभु के जयकारों के साथ सोमवार को श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बीकानेर से 80 महिलाएं व पुरुषों का पहला जत्था नोखा रोड स्थित श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति की शाखा से रवाना हुआ। शाखा समिति के दुलीचन्द गहलोत के नेतृत्व में यह दल दस दिन की धार्मिक यात्रा पर रहेगा। सोमवार को रवाना हुआ दल मंगलवार को जम्मू और इसके बाद पहलगाम होते हुए पहाड़ों की चढ़ाई कर अमरनाथ की यात्रा पूर्ण करेगा। दुलीचन्द गहलोत ने बताया कि सोमवार को शाखा कार्यालय में भगवान भोलेशंकर की यात्रा से रवानगी पूर्व विधि- विधान के साथ पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी यात्रियों सहित उनके परिजनों ने सफल, सुखद एवं मंगलमय यात्रा के लिए भगवान को याद किया। दुलीचन्द गहलोत ने बताया कि यह दल छठी बार यात्रा के लिए जा रहा है। इससे पूर्व समिति की शाखा द्वारा बीकानेर से श्री अमरनाथ पदयात्रियों के लिए लंगर सेवा को ध्यान में रखते हुए एक ट्रक खाद्य सामग्री भी भेजी गई है। सामग्री में केसर से लेकर ड्राई फ्रूट, देशी घी, तेल, चीनी, चावल, दालें, मसाले, बिस्किट, भुजिया, विभिन्न प्रकार की नमकीन और अन्य खाद्य सामग्री शामिल है।
पदयात्रियों की करेंगे सेवा
श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति, सूरतगढ़ की बीकानेर शाखा पहलगाम के बाद अमरनाथ जाने वाले पदयात्रियों की सेवा भी करेगा। नेतृत्वकर्ता दुलीचन्द गहलोत ने बताया कि इसके लिए युवाओं की टीम को जिम्मेदारी दी गई है। यात्रा पूर्ण होने के बाद वापसी में भी अनेक धार्मिक स्थलों पर भगवान के दर्शन कर दल दस दिन बाद बीकानेर लौटेगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!