Bikaner Live

रामेश्वरलाल बिश्नोई ने डाक अधीक्षक बिजारणियां से की मुलाकात- दंतौर के डाकघर को क्रमोन्नत करने, डाक सेवा बेहतर करने का आग्रह किया
soni

बीकानेर । दंतौर ग्राम पंचायत के डाकघर को क्रमोन्नत करने और डाक सेवा को बेहतर करने की मांग को लेकर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकत्र्ता एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के विशेष आमंत्रित सदस्य रामेश्वरलाल बिश्नोई ने मंगलवार को डाक अधीक्षक एम.एल. बिजारणियां से मुलाकात की। रामेश्वरलाल बिश्नोई ने सर्वप्रथम एम एल बिजारणिया को माला पहनाकर स्वागत किया और गुरु जम्भेश्वर महाराज की शबदवाणी का साहित्य और अपने पिता द्वारा रचित भंवर भजनमाला भेंट कर सम्मान किया। रामेश्वरलाल बिश्रोई ने मुलाकात के दौरान दन्तौर में आने वाली डाक की समस्या से अवगत कराया। इस पर एमएल बिजारणियां ने समस्या निराकरण का आश्वासन दिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!