Bikaner Live

पर्यावरण एवं प्रकृति के श्रृंगार के लिए लगाए अधिकाधिक वृक्ष
soni

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कालू में सृजन की सुरक्षा को लेकर वृक्षारोपण का आगाज करते हुए मां के स्वरूप में पूजी जाने वाली प्रकृति का श्रृंगार वृक्ष है उसके रोपण से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है सरकार स्कूली बच्चों के माध्यम से हरियालो राजस्थान बनाने की दिशा में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देकर पर्यावरणीय जिम्मेदारी की संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है कार्यकम में बोलते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद ने कहा कि सृजन की सुरक्षा को लेकर वृक्षारोपण का आगाज पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है । प्रिंसिपल नीलम देवी एवं राजेश जांगिड़ ने कहा कि बालिकाएं पेड़ लगाने के साथ उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी का भी निर्वहन करें।अध्यापक महेश कुमार शर्मा ने कहा कि वृक्ष प्राण वायु प्रदान करते हैं इनका संरक्षण ही पारिस्थितिकी तंत्र को बदलने में सहायक है।
अध्यापिका सावित्री देवी, रामलाल,गोबिंद शर्मा,रेणु बालोनी,सीता न्यौल,उमेश कुमार, ईमिचंद,देवीलाल मीरासी एवं समस्त छात्राओं ने वृक्षारोपण में भाग लिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!