


“वन एवं पर्यावरण अभियान” के तहत पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर शहर में हुआ सघन वृक्षारोपण और तुलसी के पौधों का वितरण कार्यक्रम ।
बीकानेर 20 जुलाई 2025 वन एवं पर्यावरण अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” के संकल्प में भारतीय जनता पार्टी पुराना शहर मंडल बीकानेर शहर एवं डेरु माता मंदिर सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में खेजड़ी,नीम, पीपल के छायादार पौधों एवं फलदार पौधों का सघन वृक्षारोपण एवं तुलसी के पौधों का वितरण का आगाज दीप प्रज्वलन के साथ बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, जिला संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री गोपाल गहलोत एवं मंडल संयोजक मोतीलाल हर्ष मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष श्री पवन जी पुरोहित, श्री जेठमल जी पुरोहित की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य के नेतृत्व में डेरु माता मंदिर परिसर में किया गया।
इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य ने सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनके लालन-पालन एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी को लेने तथा एक पेड़ मां के नाम एवं एक पेड़ गौ माता के नाम लगाने की भावना व्यक्त की। अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर ने उपस्थित सभी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं और आमजन का धन्यवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष कमल आचार्य,मुरलीधर दहिया, मालचंद सुथार, श्याम सुंदर जोशी कोषाध्यक्ष आनंद चौहान मंत्री अनादी पारीक कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध आचार्य, गणेश व्यास, आनंद पुरोहित, श्रीमती निशा पारीक, श्रीमती सुमन जोशी,राजेश व्यास,अरविंद व्यास शिवकुमार पांड्या, लोकतंत्र सेनानी श्री केदारनाथ अग्रवाल मानस पाठी नरेश पुरोहित, गोपाल आचार्य, अशोक तिवाड़ी पार्षद प्रदीप उपाध्याय,सुशील व्यास, नरेश जोशी, पुजारी अनिल पुरोहित आदि ज्येष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता मातृ शक्ति पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।













